भारत के वीर जवानों ने जब जब हथियार उठाया है,
कहता है इतिहास, शत्रु तब अपना शीष झुकाया है।
पौड़ और डालरों की ताकत, तनिक न हमको करना डर,
विजय मिलेगी निश्चित मानो — समझा हमें यह चलाना है।
पाक लुटेरों से कह दो खुद ही पीछे हट जायें,
कश्मीर पर आँख उठाना बिना आग का जलना है।
वीर शिवा के सन्तानों ने जब भी हथियार उठाया है,
पाक चंगुल में जितना हिस्सा, उसको वापस लेना है।
अरे हिन्द के वीर जवानों, अरे शिवा के वीर सन्तानों,
भूल गये क्या मातृभूमि का कण कण प्यारा होता है?
ऐंठ कान पाक बच्चों का केवल इतना बतला दो—
अगर करोगे अधिक शरारत, तेरा कान उखाड़ेंगे।
नहीं जानते क्या भारत से, जो लड़ता है वह रोता है।
पौड़ डालरों की ताकत से भारत वीर न करते हैं डर,
एक इंच भी भूमि न देंगे — समर भूमि में कहते हैं।
पाठक टिप्पणियाँ